बोकारो जिले के चास नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए जमगडिया, चीरा चास में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में पार्टी की मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।