करनाल: गांव चोरा के पास स्कूल बस और गाड़ी की हुई जोरदार टक्कर, बच्चे सुरक्षित
Karnal, Karnal | Aug 23, 2024 करनाल जिले के गांव चोरा के पास स्कूल बस और गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें गाड़ी में सवार लोग और स्कूल बस में सवार बच्चे बाल बाल बच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की बस और गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी हासिल की। और दोनो वाहनो को कब्जे के लेकर जांच शुरू कार दी।