सिवनी मालवा: बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर सिवनी मालवा में कार्यकर्ताओं ने निकाली वाहन रैली, मंदिर में की पूजा
सिवनी मालवा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत पर जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीती शुक्ला भी मौजूद रहीं और उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। सोमवार शाम लगभग 7 बजे को भाजपा कार्यकर्ता जयस्तंभ चौक पर इकट्ठा हुए। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'भाजपा जिंदाबाद' के जम