भोगांव: भोगांव क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
भोगाँव में जीटी रोड स्थित जगतनगर कट के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।