जिंदा बेटी का पिता ने किया पिंडदान, घर छोड़कर प्रेमी संग विवाह करने से टूटा परिवार का दिल
गिरिडीह जिले के सरिया स्थित उत्तरवाहिनी तट राजदह धाम में एक भावुक घटना सामने आई। कोडरमा जिले की एक युवती के प्रेमी के साथ घर छोड़कर विवाह कर लेने से आहत पिता ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान कर दिया। युवती की शादी 20 जून को तय थी, लेकिन उसके अचानक घर छोड़कर भाग जाने से परिवार को गहरा मानसिक और सामाजिक आघात पहुंचा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है और लोग इसे माता-पिता के दर्द और टूटे विश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। #apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #love #lovestory #lovemarriage @topfans