फिरोज़ाबाद: थानाध्यक्ष उत्तर ने एसओजी सर्विलांस टीम के साथ करीब ₹72 लाख की अंग्रेजी शराब की बरामद, अभियुक्त भी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार थाना उत्तर पुलिस कार्यवाहियां कर अपराधियों को जेल पहुंचा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर से थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह ने थाना पुलिस व एसओजी, सर्विलांस टीम संग मुखबिर खास की सूचना पर नबाव डिग्री काॅलेज के सामने से करीब 72 लाख कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब संग अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया।