फिरोज़ाबाद: थाना नगला सिंघी क्षेत्र जटई निवासी गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत, शव का कराया जा रहा पोस्टमॉर्टम
थाना नगला सिंघी क्षेत्र जटई निवासी 22 वर्षीय पूनम पत्नी आशीष गर्भवती थी जिसका इलाज नगला बरी चौराहा स्थित किसी हॉस्पिटल में चल रहा था, बीती देर रात्रि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना थाना पुलिस को दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम को जिला अस्पताल लाया गया। ये जानकारी शव लाने वाली पुलिस ने मीडिया को दी।