कोटा निवासी सुषमा ई रिक्शा में सवार होकर मटसेना जा रही थी। इसी दौरान थाना रसूलपुर थाने के पास एक ई रिक्शा पलट गया,, जिससे सवार महिला लहूलुहान हो गई। परिजनों का कहना था ई रिक्शा को बच्चा चला रहा था थाने में खड़ा करवा दिया है। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।