सूरतगढ़ सर्किल की राजियासर थाना पुलिस ने 12 बोर के 2 जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रायाँवाली क्षेत्र का निवासी है। जिस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना से शनिवार शाम इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि यह कार्रवाई ASI रोहताश कुमार ने गश्त के दौरान 235 आरडीएल RUB के पास अंजाम दी।