विदिशा नगर: एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने रंगई क्षेत्र में जुए पर की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी
सिविल लाइन पुलिस में एसपी रोहित काशवानी के निर्देश पर शनिवार देररात रंगई क्षेत्र मे चल रहे जुए पर बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें शहर के नामी-गिरामी लोग शामिल होने की आशंका जताई गई है। तकरीबन सात लोग पुलिस के हत्थे चढे हैं, उनके पास से मोबाइल बाइक और अन्य सामग्री और नकदी भी जप्त की गई है पुलिस से मामले में पूछताछ और जांच में जुटी है।