तरहसी: आरका गांव से अवैध स्टोन चिप्स से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को दी गई जानकारी
Tarhasi, Palamu | Oct 10, 2025 तरहसी थाना क्षेत्र के आरका गांव से शुक्रवार को अवैध स्टोन चिप्स लदा ओवरलोड ट्रैक्टर जब्त किया गया है। थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में एएसआई मृत्युंजय दुबे ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर ट्रैक्टर को पकड़ा और थाना में लगा दिया है। इस संबंध में कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी गयी है।