दमोह: नरसिंहगढ़ के रामपुर में बेटे को बचाने आए 70 वर्षीय पिता की चाकू मारकर हत्या, पैसों के विवाद में दिया वारदात को अंजाम
Damoh, Damoh | Jun 14, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत रामपुर गांव में पैसों के विवाद में 70 वर्षीय माखन पटेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि मृतक के बेटे और कूरा सिंह राजपूत के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात बेटे को बचाने पहुंचे माखन पटेल पर सीने में चाकू से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।