गुना नगर: बमोरी तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, किसानों ने सिंधिया को सर्किट हाउस में ज्ञापन देकर कार्यवाही ओर तबादले की मांग
गुना सर्किट हाउस में 29 जून को बमोरी तहसील के किसानों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन दिया। किसानों ने आरोप लगाया, बमोरी तहसील कार्यालय में कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना पैसे के काम नही करते, हर काम के लिए पैसे की मांग करते है। क्षेत्र के किसान और लोक परेशान है, सिंधिया से मौजूदा अधिकारी कर्मचारीओ के तबादला करने और कार्यवाही की मांग की है।