साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा बाबुराही से पूर्व से दर्ज मारपीट के मामले में एक फरार वारंटी को किया गया गिरफ्तार
साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में पूर्व से दर्ज प्राथमिकी के एक फरार वारंटी को बाबुराही से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबुराही निवासी स्वर्गीय रामेश्वर यादव का पुत्र केवल यादव के रूप में की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया।