भिलाई नगर निगम के “निर्यात टैक्स” के खिलाफ उद्योगपतियों का उग्र विरोध, कुर्की नोटिस से बढ़ा विवाद,उद्योगपतियों का कहना है कि भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 400 से अधिक उद्योग स्थापित हैं और यह निर्यात टैक्स पूरे प्रदेश में कहीं भी लागू नहीं है। केवल भिलाई नगर निगम द्वारा ही यह टैक्स वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह गलत और अवैध है।