पटना ग्रामीण: पटना के छठ घाटों का डीएम और एसएसपी ने किया पैदल निरीक्षण
बिहार का सबसे बड़ा त्यौहार छठ पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। सोमवार दोपहर करीब 12:00 पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और पटना एसएसपी ने पटना नगर निगम के वरीय अधिकारियों के साथ पटना के विभिन्न छठ घाटों का पैदल निरीक्षण किया। छठ पर्व को लेकर छठ घाटों पर पूरी तरह से तैयारी चल रही है। मानक के अनुसार छठ घाटों को बनाया जा रहा है।