पिछोर: ग्राम मुडरा में बड़ा खांद महाराज के स्थान पर ग्रामवासियों के सहयोग से होली कार्यक्रम संपन्न हुआ
आज शनिवार को शाम 4:00 बजे जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़रा में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से बड़ा खांद महाराज के स्थान पर होली मिलन समारोह एवं मेला का कार्यक्रम रखा गया।आज के दिन ही अनेक प्रकार की दुकान लगाई जाती है।यह कार्यक्रम नगाड़े ढोलक एवं मंजीरे एवं नृत्य के साथ मनाया जाता है।इसी दौरान कई हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।