पिछोर: पिछोर नगर के हरिजन बस्ती विद्यालय में होली मिलन समारोह और काव्य गोष्ठी का आयोजन
पिछोर नगर के हरिजन बस्ती विद्यालय प्रांगण में आज गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे होली मिलन समारोह और काव्य गोष्ठी आयोजन किया गया।इसमें नगर और आंचल के कवि काव्य पाठ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन आशीष वर्मा ने किया प्रारंभ में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रचलन कर सरस्वती वंदना की गई एवं पुष्प अर्पित किए गए,सभी उपस्थित लोगों ने कवियों का ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया।