पिछोर: पिछोर विधानसभा विधायक ने 23 मार्च को शिवपुरी में महारानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम स्थगित किया
आज बुधवार को दोपहर 1:00 बजे विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने बताया है कि आगामी 23 मार्च को वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस शिवपुरी में होने वाले कार्यक्रम को किया स्थगित। बीते मंगलवार के शाम लगभग 4:30 बजे माता टीला डैम में हुई घटना घटित को लेकर विधायक ने बताया है,यह बहुत दुखद हादसा हुआ।इस कारण से कार्यक्रम को अगले महीने के लिए स्थगित किया जाता है।