विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित मगध डिवीज़न उमंग–2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल के औरंगाबाद, अरवल, नवादा एवं जहानाबाद स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के फैकल्टी एवं छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।