बालोद: 4 साल के मासूम को पागल कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ाकर काटा, सर, नाक, मुंह सहित 17 जगहों पर गहरे जख्म; 3 लोग और 4 मवेशी भी घायल
Balod, Balod | Apr 16, 2026 बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पागल कुत्ते ने 4 साल के मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, जिससे उसके शरीर पर 17 जगहों पर गहरे जख्म हो गए। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया, जिसके बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया।