नबीनगर: प्रह्लाद बिगहा गांव में नदी किनारे मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत
नवीनगर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद बिगहा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घर की भराई के लिए मिट्टी लोड करा रहे 47 वर्षीय जयकुमार चंद्रवंशी की मिट्टी धंसने से मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, जयकुमार चंद्रवंशी ठेंगो गांव के समीप कर