सिरोही: सिरोही में नारी शक्ति का महासंगम, 4 हजार से अधिक महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी
Sirohi, Sirohi | Apr 5, 2026 सिरोही जिले में नारी शक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जब माली समाज छात्रावास स्थित लखमीदासजी मंदिर प्रांगण में आयोजित महिला जागृति महासम्मेलन महाकुंभ में 4 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। माली समाज सेवा संस्थान 14 परगना, सिरोही के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता, एकता और समरसता का सशक्त संदेश देता नजर आया।