गुरुग्राम: नगर निगम गुरुग्राम अतिरिक्त निगमायुक्त डा. बलप्रीत सिंह ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण।
नगर निगम गुरूग्राम के अतिरिक्त आयुक्त डा.बलप्रीत सिंह ने बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निगम के कार्यालय भवन तथा सोहना चौक मल्टीलेवल पार्किंग के निरीक्षण के दौरान कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए गए।अतिरिक्त निगमायुक्त अधिकारियों के साथ व्यापार सदन में पहुंचे और भवन के निर्माण का जायजा लिया।