गुरुग्राम: खेड़की दौला स्थित नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
खेड़की दौला स्थित नेशनल हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई ।ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान बची ।मौका रहते उसने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई है ।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।