गुरुग्राम: राठीवास मोड़ पर अंडरपास बनाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने दिल्ली जयपुर हाइवे पर लगाया जाम
राठीवास मोड़ पर अंडरपास बनाने की अपनी वर्षों पुरानी मांग न माने जाने से खफा ग्रामीणों ने आज दिल्ली जयपुर हाइवे को जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मानें तो वह पिछले करीब दाे दशक से राठीवास मोड़ पर अंडरपास बनाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी मांग को मानने को तैयार नहीं है।