बाड़ी: सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 लोग हुए घायल
Bari, Dholpur | Jul 5, 2026 बाड़ी शहर से गुजर रहे हाईवे 11बी पर सरमथुरा रोड स्थित गडरपुरा गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ है। रविवार दिन में 12 बजे के करीब आवारा गोवंश के अचानक सड़क पर आ जाने से पहले एक बाइक उससे टकरा गई, जिसके बाद भागते गोवंश ने सड़क किनारे चल रही एक बुजुर्ग महिला को पटक दिया। इस घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।