हरदोई: बारिश के कारण गेहूं की कटाई और खंदायी रुकी, किसान परेशान
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2026 बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से गर्मी से जरूर राहत मिली है लेकिन किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी और काटकर रखी गई गेहूं की फसल पूरी तरह भीग चुकी है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।बारिश और नमी के कारण गेहूं की मड़ाई और खंदाई का काम पूरी तरह रुक गया है।