जगाधरी: नगर निगम कार्यालय के बाहर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने उल्टा झाड़ू कर किया प्रदर्शन
यमुनानगर के नगर निगम कार्यालय के बाहर आज कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपनी मांगों को लेकर उल्टा झाड़ू कर प्रदर्शन किया। बता दें कि तीन दिन से यह अपनी मांगों को लेकर गेट मीटिंग व प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आज चौथे दिन उल्टा झाड़ू कर प्रदर्शन किया गया। यह सरकार से समान काम समान वेतन के तहत में बकाया एरियर की मांग कर रहे हैं।