जगाधरी: दामला फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की तबीयत बिगड़ने पर हुई मौत सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी
दामला फैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई जिस पर छुट्टी कर वह अपने घर चला गया। जिसके बाद उसकी बेटी ने डॉक्टर को बुलाकर के उसकी दवाई दिलाई मगर उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर के पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। पोस्टमार्टम से ही पता लगेगा मौत का क्या कारण रहा।