जगाधरी: अधिकारियों के द्वारा कर्मचारियों को एरिया न दिए जाने के चलते तीसरे दिन भी निगम कर्मचारियों का कार्यालय पर धरना जारी
सरकार की ओर से लागू एरिया को न दिए जाने से नाराज कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर तीसरे दिन भी अपने धरने को जारी रखा।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अन्य जिलों में निगम के द्वारा इस एरिया को कर्मचारियों को दे दिया गया है। पर यमुनानगर के अधिकारी इसे नहीं दे रहे हैं जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में इसको लेकर कोई बड़ा आंदोलन भी कर सकते हैं जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी।