दिघवारा: पश्चिम मानपुर गरखा मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा सवार चार लोग 10 फीट नीचे गड्ढा में गिरे, काफी मशक्कत से निकाला गया बाहर
Dighwara, Saran | Apr 13, 2024 घटना शनिवार की शाम मटिहान चौक से सटे पश्चिम मानपुर गरखा मुख्य मार्ग पर घटित हुई। इस घटना के बाद वहां चीख़ पुकार मच गई। आसपास के लोग वहां घटनास्थल पर पहुंच गए तथा उक्त ई रिक्शा पर सवार घायल चारों लोग को बाहर निकाला। उक्त ई रिक्शा पर सवार व्यक्ति सभी एक परिवार के बताए जा रहे हैं। इस घटना की सूचना घायल लोगों के परिवार वालों को दी गई।