लखीमपुर: खाद की कालाबाजारी और डीजल संकट को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का किया घेराव
लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने खाद की कथित कालाबाजारी तथा पेट्रोल पंपों पर कैन व गैलन में डीजल न दिए जाने के विरोध में नारेबाजी की। संगठन के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि जनपद में खाद की कालाबाजारी लगातार जारी है अधिकारी हैं मौन।