अंबाह: बारात में बवाल: ग्राम बरवाई में हुआ झगड़ा, चार युवक घायल
Ambah, Morena | May 6, 2026 अंबाह थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाई में बारात के दौरान कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। रामपुरा अमायन निवासी आकाश माहौर अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में गया था, जहां दुकान पर छोटू और राजाराम से विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई, जिसमें आकाश समेत चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद आकाश ने थाना अंबाह में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।