कैराना: कांधला पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में नाला गांव के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 10, 2026 कांधला थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इस संबंध में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि उक्त मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम अमित है।