रोह: सिऊर रोड में अवैध नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, पुलिस जांच जारी, जिले में अवैध क्लीनिकों का खुलासा
Roh, Nawada | Apr 8, 2026 रोह प्रखंड स्थित सिऊर रोड में एक अवैध नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। बुधवार को हुई इस घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान कादिरगंज थाना क्षेत्र के मायाबीघा गांव निवासी पवन यादव की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है।