बीसलपुर: दियोरिया कला क्षेत्र में दलित युवती से शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, शादी से किया इंकार, मुकदमा दर्ज
बीसलपुर।पांच साल पहले बीसलपुर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा से शादी का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाए और बड़े भाइयों की शादी होने के बाद शादी करने का झांसा देकर गुमराह किया गया अब शादी कहीं दूसरी जगह होने की सूचना मिलते ही युवती आरोपी के घर पहुंची जहां पर युवक के पिता ने दलित समुदाय से होने की बात कह कर शादी करने से इंकार कर दिया।