मरवाही: टीकरकला और लोहराझोरकी के लोगों ने कचरे से परेशान होकर कलेक्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नगर पालिका गौरेला की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। टीकर कला और लोहराझोरकी गांव की महिलाओं सहित सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और गांव के आसपास कचरा डंप किए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणो ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र गौरेला का कचरा लगातार उनके गांवों के आसपास डंप किया जा रहा