इंदौर: कंस्ट्रक्शन कारोबारी से 10 करोड़ की फर्जी एफडी दिखाकर की धोखाधड़ी, पुलिस कंट्रोल रूम अधिकारियों से की शिकायत
Indore, Indore | Apr 1, 2025 इंदौर के पलसीकर क्षेत्र में रहने वाले कंस्ट्रक्शन कारोबारी संजय कर्दम के साथ 10 करोड़ रुपए की फर्जी एफडी दिखाकर लाखों की धोखाधड़ी की गई है। आरोपी ने लोन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी की और फरियादी से 3 लाख रुपए नगद तथा 5 लाख रुपए का चेक लेकर फरार हो गया। जिसमें फरियादी संजय कर्दम ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। जिसमें अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए है।