इंदौर: पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर जनसुनवाई का हुआ आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं समस्याएँ
Indore, Indore | Apr 1, 2025 इंदौर के पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान सभी शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। सभी शिकायतों के त्वरित और उचित निराकरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।