इंदौर: नगर निगम में अनियमितताओं के चलते कार्रवाई, आयुक्त ने स्वास्थ्य यूनिट प्रभारी को निलंबित किया
Indore, Indore | Apr 1, 2025 इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य यूनिट प्रभारी राजेश करोसिया को निलंबित कर दिया है। यह निर्णय अनुकंपा नियुक्ति के तहत अवैध वसूली और आवेदन रोकने से जुड़ी कई शिकायतों के बाद लिया गया। नगर निगम प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्वास्थ्य विभाग में अनुकंपा नियुक्तियों के मामलों को लंबित रखकर अवैध वसूली की जा रही है।