धौलपुर: महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
मंदिरों में हुई विशेष पूजा अर्चना
धौलपुर। महाशिवरात्रि के पर्व पर धौलपुर शहर के विभिन्न महादेव मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। जहां भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की और मन्नतें मांगी।इस दौरान भक्तों ने मंदिरों में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। साथ ही विभिन्न पकवान से भोलेनाथ का भोग लगाया गया