धौलपुर: शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिलाया मतदान संकल्प
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्मिकों द्वारा स्वीप गतिविधि आयोजित की गई।निर्वाचन विभाग के निर्देश पर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मतदाताओं को लक्षित कर चुनाव आयोग द्वारा जारी विभिन्न एप यथा सी विजिल,वोटर हेल्पलाइन ऐप,केवाईसी,1950, ईवीएम, वीवीपैट की जानकारी दी गई।