खजनी: उरुवा नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, अध्यक्ष ने तीनों सभासदों को दिलाई शपथ, विकास में योगदान देने का किया वादा
गुरुवार को उरुवा नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों ने शपथ ग्रहण किया। उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष रामफेर कनौजिया ने शपथ दिलाई। बीते दिनों शासन ने नवीन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अरुण जायसवाल और देवनाथ बेलदार को सभासद मनोनीत किया था। गुरुवार को इन्हीं तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया.