शाहजहांपुर: छात्र-छात्राओं ने बीके सिंह पैरामेडिकल कॉलेज प्रशासन पर फर्जी डिग्री देने का लगाया आरोप, कोतवाली में दी तहरीर
बरेली मोड़ स्थित बीके सिंह पैरामेडिकल कॉलेज प्रशासन पर छात्र-छात्राओं ने फर्जी डिग्री देने के साथ-साथ 500 छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने एसडीएम सदर को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।