पथरिया: पथरिया में नशे के खिलाफ संगठन की सोचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही रात मे 2 जगह अवैध शराब बरामद, आरोपी मौके से फरार
पथरिया क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान के तहत एक ही रात में दो स्थानों पर अवैध शराब बरामद की गई। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। बोतराई रोड और यज्ञशाला गेट के पास कुल 340 पाव शराब मिली। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।