शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन जांच की।