बांका: पहली बारिश में ही करहरिया मोहल्ले में पीसीसी सड़क की खुली पोल, जलजमाव से लोग परेशान
Banka, Banka | May 5, 2026 शहर के करहरिया चौक से लेकर शिवाजी चौक तक हाल ही में बनी पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण कार्य पूरा हुए अभी पांच दिन भी नहीं बीते हैं कि पहली ही बारिश में सड़क पर पानी जमा हो गया।मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।