स्याना: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायतें प्राप्त, दो का मौके पर किया गया निस्तारण
Siyana, Bulandshahr | Apr 4, 2026
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शनिवार को एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम ने बताया कि तहसील दिवस में पुलिस, राजस्व व बिजली आदि संबंधित 19 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है