मंझनपुर: कौशाम्बी में दुर्लभ जुड़वा बच्चों का जन्म, दो सिर और चार हाथ वाले नवजात को देख डॉक्टर भी हुए हैरान
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र स्थित तियरा जमालपुर गांव की रहने वाली यशोदा देवी ने मंगलवार शाम लगभग 7 बजे मंझनपुर जिला अस्पताल में एक बेहद दुर्लभ शारीरिक संरचना वाले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। नवजातों की बनावट देखकर अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी आश्चर्यचकित रह गए। जानकारी के अनुसार जन्मे जुड़वा बच्चों के दो सिर, चार हाथ और एक ही धड़ है।